Friday, October 16, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडडा. नरेश बंसल ने चैत्र नवरात्रि पर कन्या पूजन कर, मां दुर्गा...

डा. नरेश बंसल ने चैत्र नवरात्रि पर कन्या पूजन कर, मां दुर्गा के प्रति की श्रद्धा व्यक्त

भा.ज.पा. के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर देहरादून स्थित अपने आवास पर कन्या पूजन किया। उन्होंने विधिपूर्वक कन्याओं के पांव पखारे, तिलक किया और उन्हें मौली बांधकर पूजन किया। डा. बंसल ने कन्याओं को ताजा भोजन परोसा और दक्षिणा व उपहार दिए, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

इसके बाद, डा. बंसल ने रामनवमी के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन को आदर्श बताते हुए उनके चरित्र में दिखाए गए त्याग, मर्यादा और कर्तव्य परायणता की महत्ता को साझा किया।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि भारतीय मनीषा ने प्राचीनकाल से ही ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता:’ अर्थात जहां नारी की पूजा की जाती है, उसका सम्मान किया जाता है वहां दैवीय शक्तियों का वास होता है की मान्यता और इसके भाव को अंगीकार किया है। नवरात्र में जगतजननी भगवती मां दुर्गा के पावन नौ स्वरूपों की आराधना सनातन धर्म की उदात्त और पवित्र परंपरा का महत्वपूर्ण अवसर है। यह आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की नई प्रेरणा देने का भी माध्यम है।

Reported By: indianrevenue

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments