Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडसीआईएमएस एंड आर कुंआवाला का सातवां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

सीआईएमएस एंड आर कुंआवाला का सातवां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

हेमंती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह बुधवार को सेलाकुंई स्थित विश्वविद्यालय कैंपस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने 2418 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां और 57 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए।

सीआईएमएस एंड आर कुंआवाला के कुल 24 छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक से सम्मानित किया गया, जिनमें 7 को स्वर्ण, 8 को रजत और 9 को कांस्य पदक मिला। राज्यपाल के हाथों पदक प्राप्त करने के बाद छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को दिया।

कॉलेज के चेयरमैन, एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने पदक विजेताओं की सफलता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके शिक्षकों के समर्थन और सहयोग का भी परिणाम है।

इस अवसर पर छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा किए और इस उपलब्धि के लिए कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और सहपाठियों का धन्यवाद अदा किया।

Reported By: indianrevenue

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments