Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडबागेश्वर में मकान ढ़हने से 1.5 साल की बच्ची सहित एक ही...

बागेश्वर में मकान ढ़हने से 1.5 साल की बच्ची सहित एक ही परिवार के 8 सदस्य फंसे

BAGESHWAR,15 मार्च 2025,( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के सैलानी गांव में आज भारी बारिश के चलते एक आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया

इस घटना में एक डेढ़ साल की बच्ची सहित एक ही परिवार के आठ सदस्य और उनके पालतू पशु फंस गए

हालांकि, SDRF टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन की मदद से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया

घटना का विवरण:

स्थान: सैलानी गांव, जनपद बागेश्वर
तिथि: 15 मार्च 2025
कारण: भारी बारिश से मकान क्षतिग्रस्त
प्रभावित: एक ही परिवार के 8 सदस्य, 2 भैंस, 7 बकरियां
घायल: 3 लोग (60 वर्षीय हरमा देवी, 13 वर्षीय आरती, 7 वर्षीय निकिता)

रेस्क्यू ऑपरेशन:

जिला नियंत्रण कक्ष बागेश्वर से सूचना मिलने पर SDRF टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई

हालांकि, स्थानीय लोगों, फायर सर्विस और जिला पुलिस की मदद से क्षतिग्रस्त मकान में फंसे सभी लोगों को SDRF टीम के पहुंचने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था

SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकान से घरेलू सामानों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

घायल महिला और दो बच्चों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया

इसके अलावा, 2 भैंस और 7 बकरियों को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण:

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण —
1) श्री केदार राम पुत्र श्री हेमराम,उम्र (65 वर्ष)
2) श्रीमती हरमा देवी पत्नी श्री केदार राम, उम्र (60 वर्ष)— घायल
3) श्रीमती राधा देवी पत्नी श्री चंदन राम,उम्र (31 वर्ष)
4) कु.आरती पुत्री श्री चंदन राम, उम्र (13 वर्ष)— घायल
5) दीपांशु पुत्र श्री चंदन राम, उम्र (09 वर्ष)
6) कु.निकिता पुत्री श्री चंदन राम,उम्र (07 वर्ष)— घायल
7) ऋषि पुत्र श्री चंदन राम,उम्र (05 वर्ष)
8) कु.साक्षी पुत्री श्री चंदन राम,उम्र (डेढ़ वर्ष)

इस घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की है

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments