Friday, October 9, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडअक्षय तृतीया पर करनपुर में भगवान परशुराम जयंती का भव्य आयोजन

अक्षय तृतीया पर करनपुर में भगवान परशुराम जयंती का भव्य आयोजन

आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर, ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद ने करनपुर चौक स्थित बड़ा श्री हनुमान जी मंदिर में भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के माननीय राज्यमंत्री श्री श्याम अग्रवाल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर भगवान परशुराम को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उपस्थित सभी सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के अध्यक्ष पंडित श्री सुभाष जोशी ने भगवान विष्णु के छठे चिरंजीवी अवतार, भगवान श्री परशुराम के जीवन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न केवल हमारे आराध्य देव हैं, बल्कि उन्होंने समाज को हमेशा उचित मार्ग दिखाया है, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात, भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री एस पी पाठक, संरक्षक श्री सिद्धनाथ उपाध्याय, महामंत्री उमा नरेश तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता (मीडिया प्रभारी) डॉ वी.डी.शर्मा,  विनोद शर्मा, अधिवक्ता मनोज शर्मा, पंडित विशाल मिश्रा, संगठन मंत्री पवन त्रिपाठी, दिनेश्वर नाथ द्विवेदी, सौरभ मिश्रा, देवमणि तिवारी, चेतन शर्मा, मिलिंद शर्मा, करनपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष  प्रवीण गुप्ता, अमन गुप्ता, क्षितिज मिश्रा समेत कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। यह आयोजन ब्राह्मण समाज में उत्साह और श्रद्धा का संचार कर गया।

 

Reported By: Pawan Kashyap

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments