Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडप्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून,12 मई 2025 indianrevenue news : दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर भारत के प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

आरोपी, जिसकी पहचान सुलेमान खान के रूप में हुई है,

जिस पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने का आरोप है.

शिकायत और प्राथमिकी:

आज दिनांक 12/05/2025 को थाना त्यूणी में नीरज शर्मा नामक वादी द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई

शिकायत में बताया गया कि सुलेमान खान नामक फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री भारत सरकार के विरुद्ध फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की गई है

इस शिकायत के आधार पर तत्काल थाना त्यूणी में मु0अ0स0- 14/25, धारा 197 भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 66 के तहत सुलेमान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी:

मामले की गंभीरता को देखते हुए, देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे.

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के इस कृत्य से आम जनता में काफी आक्रोश था.

और वह लगातार सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहा था.

इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अभियुक्त सुलेमान को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत गिरफ्तार कर लिया.

अभियुक्त का विवरण:

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम सुलेमान है.

और उसके पिता का नाम तालिब हुसैन है.

वह ग्राम मेद्रथ, थाना त्यूणी, देहरादून का निवासी है.

पुलिस अब अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया कर रही है.

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments