Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडएसीएस आनंद बर्द्धन ने यूसीसी पोर्टल की प्रगति की समीक्षा करी

एसीएस आनंद बर्द्धन ने यूसीसी पोर्टल की प्रगति की समीक्षा करी

क्राइम पेट्रोल: अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने यूसीसी के तहत होने वाले वैवाहिक एवं अन्य पंजीकरणों को टारगेटेड अप्रोच के साथ तीव्र करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिवालय स्तर से जिला स्तर तक के सभी शासकीय कार्मिकों को वैवाहिक पंजीकरण से अनिवार्यतः आच्छादित करने हेतु सीएससी कैम्प लगाकर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने ज्यादा संख्या वाले कार्मिकों वाले विभागों विशेषरूप से शिक्षा एवं पुलिस को लक्ष्य निर्धारित कर पंजीकरण प्रक्रिया को तीव्र करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी डीएम को जनपदों में अभियोजन अधिकारियों की यूसीसी के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को जिलों में यूसीसी के नोडल अधिकारी एवं विशेषज्ञों हेतु कार्यशालाएं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं। यूसीसी की इन कार्यशालाएं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में जिलों से जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अन्य सम्बन्धित अधिकारी, नोडल अधिकारी जो केआरपी ( Key Resource Person ) के रूप में कार्य करेंगे, भी प्रतिभाग करेंगे।

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन आज सचिवालय में सम्बन्धित विभागों के सचिवों, आईटीडीए, सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ यूनिफाॅर्म सिविल कोड के पोर्टल की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

अपर मुख्य सचिव ने जनपदों में विशेषकर शिक्षा विभाग की सहायता से यूसीसी के सम्बन्ध में विभिन्न सेमिनार, वर्कशाॅप, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आईटीडीए को यूसीसी पोर्टल पर किसी भी प्रकार की तकनीकी मुद्दे को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने सम्बन्धित अधिकारियों को डेटा सिक्योरिटी को शीर्ष प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यूसीसी डैशबोर्ड पर पैंडिग आवेदनों को निर्धारित समयसीमा में तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने आईटीडीए को आवेदकों को पंजीकरण की प्रक्रिया की पुष्टि की जानकारी एसएमएस एवं वाॅट्स अप के माध्यम से तत्काल से प्रेषित करने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments