Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडदिल्ली एयरपोर्ट पर इंटरपोल नोटिस के बाद "थानों" निवासी फरार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंटरपोल नोटिस के बाद “थानों” निवासी फरार आरोपी गिरफ्तार

देहरादून,2 मई ,2025 indianrevenue news : धोखाधड़ी के एक मामले में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे वांछित आरोपी मनोहर सिंह रावत को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

उसे Indira Gandhi International Airport , नई दिल्ली से उस समय पकड़ा गया जब वह दुबई से भारत लौटा.

आरोपी के खिलाफ INTERPOL (इंटरपोल) के माध्यम से LOOK OUT CIRCULAR लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था.

थाना रानीपोखरी में 21 अगस्त 2024 को अशोक चौहान नामक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

कि मनोहर सिंह रावत और अन्य ने साजिश रचकर उनके और अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी की और अनुबंध तथा दस्तावेज तैयार कर 60-65 लाख रुपये हड़प लिए.

इस संबंध में मु.अ.सं. 45/2024 धारा 420/406/120 (बी) भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज किया गया था.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी.

मामला दर्ज होने के बाद से ही मनोहर सिंह रावत लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था.

न्यायालय से आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) और धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा नोटिस प्राप्त करने के बाद, पुलिस को उसके विदेश में होने की जानकारी मिली।

इसके बाद, आरोपी के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया था.

इसी लुक आउट सर्कुलर के आधार पर, 1 मई 2025 को जब मनोहर सिंह रावत दुबई से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली पहुंचा,

तो सीआईएसएफ (CISF) ने उसे हिरासत में ले लिया.

इसके बाद, न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में, पुलिस टीम ने 1 मई 2025 को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

मनोहर सिंह रावत पुत्र स्व. श्री प्रताप सिंह रावत,

निवासी झबरानी कोटी मयचक थानों, थाना रानीपोखरी, देहरादून।

पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी
उप निरीक्षक विक्रम नेगी
हेड कांस्टेबल शशिकान्त
कांस्टेबल शशिकान्त

इस गिरफ्तारी को धोखाधड़ी के मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

 

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments