Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडकृषि मंत्री गणेश जोशी ने वसंतोत्सव-2025 के समापन पर दी बधाई

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वसंतोत्सव-2025 के समापन पर दी बधाई

उत्तराखंड राजभवन देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव का समापन हो गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं, रंगोली तथा बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, फोटो प्रतियोगिता आदि श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया। वसंतोत्सव के इन तीन दिनों में बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पों के प्राकृतिक सौंदर्य और अन्य कार्यक्रमों का खूब आनंद लिया। वसंतोत्सव-2025 में इस वर्ष की चल वैजंती (रनिंग ट्राफी) आईआईटी रुड़की को मिली। गत वर्ष यह ट्रॉफी ओनजीसी को मिली थी।

इस वर्ष आईआईटी रुड़़की को 10 श्रेणियों में और उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्थान एवं पत्थरचट्टा को 03 श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए। वसंतोत्सव में 15 श्रेणियों की 55 उप श्रेणियों में 165 पुरस्कार वितरित किये गये। वसंतोत्सव-2025 के समापन अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर वसंत के इस उत्सव को जन-जन का उत्सव बनाया है।

 

उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में राजभवन के चारों ओर हर्ष व उल्लास का वातावरण था, जिसमें लगभग 2.7 लाख लोगों ने वसंतोत्सव में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने कहा कि इस महोत्सव में तकनीकी और नवाचार का भी उपयोग किया गया जिससे इस उत्सव को और अधिक प्रभावी और आकर्षक बनाया। राज्यपाल ने कहा कि पुष्पों से अर्थव्यवस्था में वृद्धि और निश्चित ही समृद्धि आयेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में शहद, सुगंधित पौधों और फूलों के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं, जो राज्य की आर्थिक समृद्धि और ग्रामीण विकास में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती हैं।

 

वही कार्यक्रम मे पहुँचे क़ृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषकों, महिलाओं और युवाओं की भागीदार ने वसंतोत्सव को विशेष बनाया है। उन्होंने समापन समारोह में सभी विजेताओं, प्रतिभागियों तथा प्रदर्शनी के मुख्य आयोजक उद्यान विभाग, संस्कृति विभाग सहित सभी सहयोगी विभागों को इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

गणेश जोशी, क़ृषि मंत्री

 

Reported By: indianrevenue

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments