Wednesday, October 28, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडएम्स ऋषिकेशः 15 अप्रैल को होगा दीक्षांत समारोह

एम्स ऋषिकेशः 15 अप्रैल को होगा दीक्षांत समारोह

एम्स ऋषिकेश में आयोजित होने वाले दीक्षांत समरोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। 15 अप्रैल को आयोजित हो रहे इस समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा होंगे। राज्य के मुख्यमंत्री को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। समारोह में मेडिकल के 434 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जायेगी। इनमें से टाॅपर छात्र-छात्राओं को 14 स्वर्ण पदकों सहित कुल 16 पदकों से नवाजा जायेगा।

एम्स ऋषिकेश का पांचवा दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल मंगलवार को आयोजित होगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हैं। तैयारियों को अन्तिम रूप देते हुए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो0 मीनू सिंह द्वारा संबन्धित अधिकारियों को इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एम्स में दीक्षांत समारोह का यह पांचवा आयोजन है। इससे पूर्व 3 नवम्बर 2018, 14 मार्च 2020 और 13 जुलाई 2023 और 23 अप्रैल 2024 को एम्स में चार बार दीक्षांत समारोह आयोजित किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि दीक्षांत समरोह में 434 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। उपाधि पाने वाले छात्र-छात्राओं में से 10 टाॅपरों का चयन गोल्ड मेडल के लिए हुआ है। इनमें से 2 टाॅपर एक से अधिक गोल्ड माॅडल से नवाजे जायेंगे। यह समारोह मंगलवार को पूर्वान्ह 10 बजे से संस्थान के मुख्य ऑडोटोरियम में शुरू होगा। उन्होंने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न विभागों की टीमें बनाकर उन्हें सम्बन्धित कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं।

 

Reported By: indianrevenue

 

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments