Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडसतपुली में टेंडरों में अनियमितता के आरोप, नगर पंचायत पर सवाल

सतपुली में टेंडरों में अनियमितता के आरोप, नगर पंचायत पर सवाल

नगर पंचायत सतपुली में सत्ता परिवर्तन के बाद नगरवासियों को बदलाव की बहुत उम्मीदें थी। लेकिन कांग्रेस कार्यकाल के शुरुवाती दौर में नगरवासियों की उम्मीदो पर पानी फिरता नजर आ रहा है ।
नगर पंचायत सतपुली द्वारा बहुमंजिला कॉन्प्लेक्स में सार्वजनिक शौचालय और कार पार्किंग के टेंडरों में अनियमितता के आरोप लगे है ।

सतपुली निवासी मनीष खुगशाल स्वतन्त्र ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा आपकी और शौचालय के टेंडर को जानबूझकर अतिअल्पकालीन निविदा में निकाला गया है जिससे कि अधिक स्थानीय लोग टेंडर में प्रतिभाग न कर सके और यदि अधिक लोग टेंडर प्रतिभा करते तो बोली बढ़ने से नगर पंचायत को भी राजस्व का फायदा होता । साथ ही बताया कि अतिअल्पकालीन निविदा विशेष परिस्थिति जिसे आपदा या अन्य विशेष परिस्थितियों में निकाली जाती है साथ ही बहुमंजिला कॉन्प्लेक्स 4 मार्च में नगर पंचायत के हैंड ओवर हो चुका था अगर इतनी इमरजेंसी थी तो एक माह से टेंडर क्यों नहीं निकाला गया। वहीं स्थाई निवास प्रमाण पत्र की अनिवार्यता में आवेदको को स्थाई निवास बनाने का भी समय नहीं मिल पाया ।

अधिशासी अधिकारी पूनम का कहना है कि शौचालय की दिक्कत के कारण अल्पकालीन निविदा निकाली गई है ।

मनीष खुगशाल स्वतन्त्र

 

पूनम अधिशासी अधिकारी

 

Reported By: indianrevenue

 

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments