Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडऑल्ट्रस हेल्थकेयर का देहरादून में शुभारंभ

ऑल्ट्रस हेल्थकेयर का देहरादून में शुभारंभ

ऑल्ट्रस हेल्थकेयर ने देहरादून में महिलाओं और बच्चों के लिए समर्पित अपनी स्वास्थ्य सेवा सुविधा का आधिकारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री राधा रतूड़ी (मुख्य सचिव, उत्तराखंड सरकार) और विशिष्ट अतिथि दीपम सेठ (डीजीपी, उत्तराखंड) मौजूद रहे।

ऑल्ट्रस हेल्थकेयर अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और अनुभवी चिकित्सकों की टीम से सुसज्जित है। इसमें नवजात आईसीयू, बाल चिकित्सा आईसीयू, प्रसूति, स्त्री रोग, बाल चिकित्सा सर्जरी, बांझपन, और कॉस्मेटोलॉजी जैसी सेवाएं शामिल हैं। यह अस्पताल उत्तराखंड के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो 250 से अधिक रोजगार अवसर उत्पन्न करेगा।

सामाजिक जिम्मेदारी के तहत, आसरा ट्रस्ट के सहयोग से वंचित बच्चों के लिए समर्पित ओपीडी और आईपीडी सुविधाएं भी स्थापित की गई हैं।

ऑल्ट्रस हेल्थकेयर के संस्थापक मनीष कृष्णन ने इसे उत्तराखंड और आस-पास के राज्यों की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्थापित किया। वे प्रसिद्ध उद्यमी और एंटरप्रेन्योर हैं, जिन्हें 2021 में EY एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Reported By: Shiv Narayan

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments