Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडAmit Shah Haridwar Visit : आज तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे गृह...

Amit Shah Haridwar Visit : आज तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah Haridwar Visit :  गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे हैं। आज वह अलग-अलग तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बुधवार की देर शाम वह हरिद्वार पहुंचे थे। जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने उनका स्वागत किया और भेंट की।

Protest Against Trump : ट्रंप के ‘फैसलों’ के खिलाफ सड़क पर जनता, एक साल पूरा होने पर देशभर में विरोध

बुधवार को यहां पतंजलि योगपीठ में विश्राम करने के बाद वह आज बृहस्पतिवार को तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। गृह मंत्री के आगमन के चलते जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के अलावा अन्य एजेंसियां तैनात हैं।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे गृह मंत्री अमित शाह पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानंद ग्राम स्थित पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 बजे गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में गायत्री तीर्थ पर अखंड ज्योति के दर्शन करेंगे।

सुबह 11:15 बजे माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष पर गायत्री परिवार की ओर से आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह 2026 में बैरागी द्वीप कनखल में पहुंचेंगे। इन तीनों कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

Delhi government scheme : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, EWS महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments