Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडडोईवाला में होली पर सैनी समाज की सांस्कृतिक विरासत और हास्य-व्यंग्य से...

डोईवाला में होली पर सैनी समाज की सांस्कृतिक विरासत और हास्य-व्यंग्य से सजी शाम

देहरादून,10 मार्च 2025 indianrevenue news : डोईवाला में बीती शाम सैनी समाज के लिए होली के अवसर पर सांस्कृतिक और होली के हँसी रंगों से सराबोर रही उपस्थित लोगों ने इस महफ़िल का जमकर लुत्फ़ उठाया.

सैनी समाज डोईवाला द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया,

जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी मंत्री श्यामवीर सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

यह होली मिलन समारोह सैनी समाज डोईवाला के लिए एक यादगार अवसर बन गया,

जिसमें सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और हास्य-व्यंग्य का अद्भुत संगम देखने को मिला.

मुख्य अतिथि का संबोधन:

होली का सांस्कृतिक महत्व:

उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी मंत्री श्यामवीर सैनी ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा,

“होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है

होली का हर रंग एक विशेष महत्व रखता है

लाल रंग प्रेम और उत्साह का प्रतीक है, हरा रंग समृद्धि और खुशहाली का, पीला रंग श्रद्धा और सकारात्मकता का,

और नीला रंग शांति और स्थिरता का प्रतिनिधित्व करता है”

सामाजिक समरसता का प्रतीक:

बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट मनोहर सिंह सैनी ने कहा, “होली का त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

यह सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक भी है.”

सभासद सुरेश सैनी ने कहा कि होली का त्यौहार हमें बुराई पर अच्छाई की विजय की सीख देता है

यह हमें सिखाता है कि हमें अपने जीवन में प्रेम, सद्भाव और खुशियों के रंगों को हमेशा बनाए रखना चाहिए”

सांस्कृतिक कार्यक्रम:

देशभक्ति की प्रस्तुति:

वरिष्ठ नेता संजीव सैनी ने इस अवसर पर देश प्रेम की एक भावपूर्ण प्रस्तुति दी,

जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया

आप कार्यक्रम का वीडियो देख सकते हैं ऊपर क्लिक करें

हास्य और व्यंग्य:

इसके अतिरिक्त, होली पर हास्य-व्यंग्य के कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हुई

सैनी समाज डोईवाला ने एक हास्यपूर्ण ज्ञापन दर्जाधारी मंत्री श्यामवीर सैनी को सौंपा,

जिसका सभी ने आनंद उठाया।

संगीत और नृत्य:

“रंग बरसे भीगे चुनरवाली” गाने पर सैनी समाज के लोग जमकर थिरके।

इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ब्रज के होली गीतों पर नृत्य रहा,

जिसमें सैनी समाज के लोगों ने जमकर नृत्य किया और ठुमके लगाए

यह कार्यक्रम हांस्य के रंग से सराबोर रहा

जिसमें हांस्यपूर्ण शेरो-शायरी पर सभी हंस-हंसकर लोटपोट हो गये।

अन्य गतिविधियाँ:

क्विज प्रतियोगिता:

इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता भी की गयी

जिसमें ऑन द स्पॉट ईनाम भी दिया गया।

प्रमुख उपस्थितगण:

इस अवसर पर दर्जाधारी राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, सभासद सुरेश सैनी, वरिष्ठ नेता संजीव सैनी, भगवान सिंह सैनी, वेद प्रकाश सैनी, बोबिंद्र सैनी, रजनीश सैनी, सुनील सैनी, बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट मनोहर सिंह सैनी, अंकुज सैनी, विजय सैनी, सुमित सैनी, मोहित सैनी, प्रवीण सैनी, बाबू भाई, नीरज सैनी, अश्वनी सैनी, अनिता सैनी, सुदेश सैनी, रीना सैनी, शशि सैनी, रेनू सैनी, एसडी सैनी, कृष्णा सैनी, प्रियंका सैनी, ईश्वर सैनी, नवीन सैनी, हितेंद्र सैनी, सुशील सैनी,सुदेश सिंह सैनी, गिरिराज सैनी, डॉ सुरेश सैनी, ओमवीर सिंह सैनी, और संजीव सैनी, गौरव सैनी,अंजलि सैनी,बेबी सैनी,सीता सैनी,मिथिलेश सैनी,स्वाति सैनी,रीना सैनी, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments