Friday, October 9, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडअठुरवाला में शराब की दुकान के विरोध में फूटा गुस्सा, आबकारी विभाग...

अठुरवाला में शराब की दुकान के विरोध में फूटा गुस्सा, आबकारी विभाग का पुतला फूंका

देहरादून,9 मई 2025 indianrevenue news : अठुरवाला में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों का विरोध बढ़ता ही जा रहा है

आज दोपहर 12:30 बजे अठुरवाला संघर्ष समिति के तत्वावधान में करतार नेगी, मंजीत सजवान और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और विभाग का पुतला फूंका

संघर्ष समिति के सदस्य करतार नेगी ने इस दौरान कहा कि शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में उनका धरना आज 11वें दिन में प्रवेश कर गया है,

लेकिन अभी तक आबकारी विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर उनकी बात सुनने नहीं पहुंचा है

उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट लेने वाले अधिकारी निरंकुश हो गए हैं

और जनता की आवाज को अनसुना कर रहे हैं

धरने पर बैठी महिलाओं ने भी अपना आक्रोश व्यक्त किया

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा

और वे चक्का जाम करने के लिए भी मजबूर होंगी

महिलाओं ने कहा कि गांव में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा

और इससे महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होगी

इस विरोध प्रदर्शन में करतार नेगी, मंजीत सजवान, गोपाल सजवान, राजेश सजवान, मुकेश सजवान, बालू सजवान, शार्दुल नेगी, रवींद्र सजवान, आकाश सजवान, सिरा देवी, सुशीला सजवान, आशा सजवान, आशा देवी, भवानी देवी, उजला देवी, बिमला देवी, राजेश्वरी देवी, लक्ष्मी रावत, बिशंबरी देवी, लक्ष्मी सजवान, रश्मि सजवान, माया, सपना सजवान और मधु देवी सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर गांव में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे

और इसके लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे

अब देखना यह होगा कि ग्रामीणों के इस बढ़ते विरोध पर आबकारी विभाग क्या रुख अपनाता है

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments