Thursday, October 15, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडAnkita Bhandari murder case : CBI ने दिल्ली की स्पेशल क्राइम ब्रांच...

Ankita Bhandari murder case : CBI ने दिल्ली की स्पेशल क्राइम ब्रांच में दर्ज किया मुकदमा, उत्तराखंड पहुंची जांच टीम

देहरादून : Ankita Bhandari murder case  उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच (शाखा-2) ने दिल्ली में अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज कर लिया है. सोमवार को टीम जांच के लिए देहरादून और ऋषिकेश पहुंच चुकी है, ताकि मामलों के सबूत इकट्ठा किए जा सकें और विस्तृत पूछताछ की जा सके.

UTTARAKHAND BUS ACCIDENT : HRTC की बस देहरादून के क्वानू में खाई में गिरी, 3 की मौत, कई घायल

बता दें कि उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में भले ही मुख्य आरोपी पुलकित आर्या समेत तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा मिल गई हो, लेकिन मामला अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है. वजह है वो वीआईपी जिसको लेकर सियासत तेज है. लेकिन वीआईपी के नाम का राज आज भी बरकरार है. गौर हो कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया था. अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अपनी और सुरेश राठौर की मोबाइल पर हुई बातचीत का कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाया था. जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र भी किया गया था. इस ऑडियो रिकॉर्डिंग के प्रदेश में सियासी घमासान मच गया. इस मामले में वीआईपी के नाप पर राजनीति तेज हो गई. कांग्रेस ने वीआईपी कंट्रोवर्सी को मुद्दा बनाया और पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया.

वहीं इस मामले में कई संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया. जिसके बाद से सीबीआई जांच की मांग की जा रही है. इसे लेकर नौ जनवरी को सीएम पुष्कर धामी ने इस मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति दी थी. जानकारी के अनुसार सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने अब कथित वीआईपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और गहराई से जांच शुरू की है. बताया जा रहा है कि सीबीआई की जांच में अब डिजिटल साक्ष्य, बैंकिंग, संपर्क विवरण, वायरल आडियो-वीडियो, गवाह बयान और अन्य दस्तावेजी सबूतों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी.

अंकिता भंडारी हत्याकांड की घटना के बाद सरकार ने एसआईटी यानी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की. जांच के बाद वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता और कर्मचारी सौरभ भास्कर को गिरफ्तार किया गया. हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या समेत तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. प्रदेश में प्रदर्शन के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात के बाद सीबीआई जांच की संस्तुति दी थी.

पौड़ी की रहने वाली अंकिता भंडारी वनंतरा रिजॉर्ट के रिसेप्शन पर काम करती थी. 18 सितंबर 2022 को रिजॉर्ट पर ही किसी बात को लेकर रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्या और उसके दो साथियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के बीच विवाद हो गया. यह विवाद इतना बढ़ गया के इन तीनों ने मिलकर अंकिता की हत्या की. घटना को अंजाम देने के बाद अंकिता भंडारी की बॉडी को चीला नहर में फेंक दिया. घटना में पुलिस जांच हुई तो अंकिता भंडारी का शव इसी नहर से बरामद किया गया. मामले को लेकर उत्तराखंड में जमकर विरोध प्रदर्शन हुए. मामले में प्रदेश सरकार ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मामले को लेकर एसआईटी का गठन भी सरकार ने तत्काल किया था.

India-US Trade Deal : चीन-पाकिस्तान के मुकाबले कम हुआ टैरिफ; अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से भारत को बड़ी बढ़त

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments