Wednesday, October 7, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडभाजपा संगठन चुनाव तेज, महेंद्र भट्ट ने जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द करने...

भाजपा संगठन चुनाव तेज, महेंद्र भट्ट ने जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द करने की कही बात

भाजपा के संगठन चुनाव गतिमान है। हाल ही में भाजपा ने अपने सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा की थी। जिसके बाद अब बारी जिलाध्यक्षों की घोषणा करने की है। जिसको लेकर तमाम तैयारियां चल रही हैं और चयन प्रक्रिया भी तेज है। इसी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। और जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की तैयारियां भी चल रही हैं। जो पर्यवेक्षकों ने रिपोर्ट दी है उसको केंद्र भेज दिया गया है। और अब जल्द ही जिला अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

 

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि राज्य के हित में समय-समय पर प्रदेश कैबिनेट होती है और प्रदेश हित में जो महत्वपूर्ण निर्णय होते है उनको लिया जाता है कल की कैबिनेट में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए खासतौर पर आबकारी नीति हो या पेंशन से जुड़े हुए मामले तमाम ऐसे निर्णय रहे जो प्रदेश के विकास में सार्थक सिद्ध होंगे केंद्र सरकार जब-जब कोई निर्णय लेती है उसका क्रियान्वयन राज्य की सरकारों को करना होता है उत्तराखंड सरकार भी केंद्र की योजनाओं को आगे बढ़ा रही है जिससे आम जनमानस को इसका लाभ मिल सके..

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

 

Reported By: indianrevenue

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments