Sunday, October 11, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडभाजपा ने शुरू की डोईवाला मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया,चार नाम चर्चा में

भाजपा ने शुरू की डोईवाला मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया,चार नाम चर्चा में

 

देहरादून,13 फरवरी 2025 (रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भानियावाला में मंडल अध्यक्ष चयन के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर हरिद्वार के पूर्व मेयर मनोज गर्ग और महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुराधा वालिया ने बतौर पर्यवेक्षक शिरकत की।

मंडल अध्यक्ष पद के लिए चार प्रमुख दावेदार सामने आए हैं – पंकज शर्मा, रविंद्र बेलवाल, मनमोहन नौटियाल और जयदीप लोधी।

पार्टी ने इस पद के लिए 35-45 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की है,

जो युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की पार्टी की नीति को दर्शाता है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने इस अवसर पर कहा कि मंडल अध्यक्ष का पद विशेष महत्व रखता है,

क्योंकि यह पदाधिकारी सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करके संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पर्यवेक्षकों ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने के बावजूद जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता देती है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि रायशुमारी के आधार पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने किया।

इस मौके पर डोईवाला मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments