Saturday, October 10, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडभाजपा का "गांव बस्ती चलो अभियान" शुरू

भाजपा का “गांव बस्ती चलो अभियान” शुरू

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता 10 अप्रैल से 3 दिवसीय गांव बस्ती चलो अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत स्वच्छता, जनजागरूकता और विकास कार्यों में जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव और बस्ती-बस्ती पहुंच रहे हैं।

अभियान के दौरान पार्टी के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, सरपंच और केंद्रीय मंत्री एक साथ कार्य कर रहे हैं। प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य राज्य की अंत्योदय परिवारों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने डोईवाला में कार्यक्रमों में भाग लिया और कार्यकर्ताओं से संवाद किया, साथ ही स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विकास योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा, एक राजनैतिक पार्टी होने के नाते हम सबका दायित्व है कि समाज को सरकार की विकास योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करवाना। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। जिसका लाभ अंत्योदय परिवारों को शतप्रतिशत मिले, उसके लिए हमें जनता और सरकार के बीच सेतु बनने का काम करना है। राजनैतिक दल के कार्यकर्ता होने के नाते हमारे इन प्रयासों का आशीर्वाद, पार्टी को आने वाले पंचायत चुनावों में मिलना तय है।

Reported By: indianrevenue

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments