Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडबीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने यात्री विश्राम गृहों की...

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने यात्री विश्राम गृहों की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिये

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने आज केनाल रोड का स्थित कार्यालय से बीकेटीसी के सभी विश्राम गृह प्रबंधकों की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया तथा सभी विश्राम गृहों में यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिये।

मुख्य कार्याधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुल रहे है यात्रा से पहले मंदिर समिति के विश्रामगृहों में सौंदर्यीकरण,विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था, सीसीटीवी की उपलब्धता आदि हेतु कार्य हो रहा है तीर्थयात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले इसके लिए समिति के प्रयासरत है।

इस संबंध में उन्होंने विश्राम गृह प्रबंधकों से भी अलग-अलग बातचीत की तथा प्रबंधकों की समस्याएं तथा सुझाव भी सुने।

 

बैठक की शुरुआत करते हुए अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने कहा कि यात्रा से पहले सभी विश्राम गृहों में मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है।

बैठक में सहायक अभियंता गिरीश देवली,सहायक अभियंता विपिन तिवारी, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, इंटरनेट कार्डिनेटर दीपेन्द्र रावत, पीए कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे। वर्चुअल बैठक में देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी, देवप्रयाग श्रीनगर, रूद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, चमोली, नंदप्रयाग, पीपलकोटी,जोशीमठ, बदरीनाथ धाम स्थित विश्राम गृहों के व्यवस्थापकों ने अपनी समस्यायें तथा सुझाव बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के समक्ष रखे।

 

Reported By: indianrevenue

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments