Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडपहलगाम शहीदों और युद्ध वीरों के सम्मान में "रक्तदान शिविर" आयोजित

पहलगाम शहीदों और युद्ध वीरों के सम्मान में “रक्तदान शिविर” आयोजित

देहरादून,16 मई 2025 : पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नागरिकों और देश के लिए युद्ध में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों की स्मृति में आज तेलीवाला कुआं ग्राउंड में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन एवं शुभारंभ

“एक मदद ब्लड ग्रुप समिति” डोईवाला के तत्वावधान में और वार्ड नंबर 15 के सभासद रियासत अली मोंटी के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारंभ सभासद रियासत अली मोंटी ने रिबन काटकर किया।

समिति का योगदान एवं रक्तदान का महत्व

समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समिति का आठवां रक्तदान शिविर है।

उन्होंने कहा कि समिति समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित करती है

और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने रक्त की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल मानव शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है, मशीनों से नहीं।

इसलिए युवाओं को जागरूक करके रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

सभासद का संदेश एवं भविष्य की योजना

इस अवसर पर वार्ड नंबर 15 के सभासद रियासत अली मोंटी ने कहा कि हिमालयन अस्पताल की टीम ने शिविर में पहुंचकर 38 यूनिट रक्त एकत्रित किया,

जिसे हिमालयन ब्लड बैंक ले जाया गया.

उन्होंने रक्तदान को एक महत्वपूर्ण मुहिम बताते हुए कहा कि यह युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने और लोगों की जान बचाने में सहायक हो सकता है.

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का रक्तदान तीन लोगों के जीवन को बचा सकता है।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि समिति और उनके द्वारा भविष्य में भी ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे और लोगों की जान बचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा.

उन्होंने सभी नागरिकों से रक्तदान करने की अपील की.

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन, रियासत अली मोंटी अनीस अहमद डॉ सादिक नदीम अहमद समीर अहमद अब्दुल कादिर वसीम खान आसिफ वसीम अहमद मोहम्मद आशिक साहबान मुबीन अहमद जावेद फुरकान राहिल मोहम्मद असलम मो मुस्तकीम मो सलमान मुंफैत अली शौकीन आदि लोग मौजूद थे

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments