Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडडोईवाला में नाबालिग लड़की के अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

डोईवाला में नाबालिग लड़की के अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

देहरादून,3 मई 2025 indianrevenue news : बीते रोज एक व्यक्ति द्वारा दो व्यक्तियों के द्वारा उनकी पुत्री के अपहरण और यौन उत्पीड़न का मामला पुलिस के सामने लाया गया.

इस मामले में स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

डोईवाला पुलिस मामले की जांच कर रही है माना जा रहा है.

कि पुलिस जल्द ही मामले का अनावरण कर आरोपियों को पकड़ने में सफल होगी.

डोईवाला थाना क्षेत्र के लाल तप्पड़ अंतर्गत चांडी प्लांटेशन निवासी एक व्यक्ति ने डोईवाला थाने में एक तहरीर दर्ज कराई है.

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आर्यन पुत्र संदीप, निवासी लालढंग श्यामपुर हरिद्वार,

और हर्ष पुत्र राम किशोर, निवासी चांडी प्लांटेशन लाल तप्पड़ डोईवाला,

उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से अपने साथ ले गए

शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया है कि आर्यन ने उनकी पुत्री के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए

इस संबंध में डोईवाला थाने में तहरीर दी गई,

जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 121/2025दर्ज किया गया है.

इस मुकदमे में आरोपियों के खिलाफ धारा 5(एल)/6 पोक्सो एक्ट, 363 भादवि (अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2)), 366 भादवि (अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 164(2)(एम)), और 65(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments