Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंड1232 नर्सिंग अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र

1232 नर्सिंग अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र

ब्यूरो:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में 1232 नये नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने 26 करोड़ की लागत से बने दून मेडिकल कॉलेज के सभागार का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने नर्सिंग अधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे अपनी निष्ठा और समर्पण से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को ऊँचाई पर ले जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने आयुष्मान योजना की सफलता के बारे में भी बताया, जिसके तहत 11 लाख से अधिक मरीजों को 2100 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार मिला।  सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए भी निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं, इसी क्रम में, चिकित्सा शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए अब तक 173 असिस्टेंट प्रोफेसर्स, 56 संकाय सदस्य और 185 तकनीशियन नियुक्त किए जा चुके हैं।

चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि लोगों को उनके घर पर ही बेहतर और किफायती इलाज मिले, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के जल्द संचालन की तैयारी है। जिससे एक ओर सरकार को चिकित्सक वहीं,दूसरी ओर लोगों को रोजगार भी मिलेगा। मेडिकल कॉलेज के बेहतर संचालन के लिए सुव्यवस्थित ट्रांसफर पॉलिसी, फैकल्टी को समय पर प्रोन्नति, मेडिकल कॉलेज में सीटों के अनुसार कार्मिकों की नियुक्ति आदि की योजना है।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments