Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंड"मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना" को मिली कैबिनेट से मंजूरी

“मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना” को मिली कैबिनेट से मंजूरी

देहरादून,16 मई 2025 : उत्तराखंड कैबिनेट ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी दे दी है।

इस महत्वपूर्ण निर्णय पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश की महिलाओं को बधाई दी है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत स्वीकृत प्रोजेक्ट राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा।

एकल महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

कैबिनेट बैठक के बाद महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया

कि इस योजना में अविवाहित, परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित और विकलांग एकल महिलाओं को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ₹200,000 तक के प्रोजेक्ट स्वीकृत किए जाएंगे,

जिसमें से 75 प्रतिशत राशि सब्सिडी यानी अनुदान के रूप में दी जाएगी।

लाभार्थियों को केवल 25 प्रतिशत राशि ही अपने व्यवसाय में लगानी होगी।

पहले वर्ष में 2000 महिलाओं को लाभ का लक्ष्य

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पहले वर्ष में इस योजना के तहत कम से कम 2000 महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

पहले वर्ष की प्रगति के आधार पर लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

एकल महिलाओं के लिए विशेष सहायता योजना की आवश्यकता

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सशक्त करने के लिए पहले से ही कई योजनाएं चल रही हैं,

लेकिन एकल महिलाओं के लिए विशेष सहायता योजना की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि इस श्रेणी की महिलाओं को सशक्त करना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है,

इसलिए एकल महिलाओं के लिए विशेष योजना तैयार की गई है।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments