Friday, October 16, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडनगर कोतवाल रितेश शाह की सख्ती, सुभाष घाट से अतिक्रमण हटाया

नगर कोतवाल रितेश शाह की सख्ती, सुभाष घाट से अतिक्रमण हटाया

हरिद्वार नगर कोतवाल रितेश शाह क्षेत्र में व्यवस्थाएं बनाने को लेकर सख्त बने हुए हैं। उनकी कार्रवाई का असर भी दिख रहा है और उनकी कार्यशैली की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। जीरो जोन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वयं व्यापारी ही उनका अभिनंदन कर रहे हैं। कल सुभाष घाट पर अतिक्रमण कर बिक रहे टिक्की समोसे की खबर का संज्ञान लेकर उन्होंने महज आधे घंटे में सालों से काबिज अतिक्रमण कारियों को खदेड़ दिया।

दरअसल सुभाष घाट पर निगम द्वारा एक फूल फरोशी का ठेका आवंटित था।जिसका स्थल कहीं ओर है लेकिन मोटी कमाई के लिए इसे सुभाष घाट पर बीचोंबीच रख दिया गया था।इसकी आड़ में तीन-चार ओर नेता टाईप लोगों ने कब्जे कर लिए थे और व्यवस्थाओं तथा भीड़ की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस स्थल पर कब्जा कर चाट टिक्की समोसे आदि बेचे जा रहे थे। जिससे यहां भीड़ में दुर्घटना का भी खतरा था। नगर कोतवाल ने तत्काल खबर का संज्ञान लेते हुए हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी को उक्त अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस टीम ने सालों से जमे अतिक्रमण को हटवा दिया।

 

Reported By: Ramesh Khanna

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments