Monday, October 19, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने रेल मंत्री से की भेंट, कई रेल परियोजनाओं पर...

सीएम धामी ने रेल मंत्री से की भेंट, कई रेल परियोजनाओं पर मिला आश्वासन

क्राइम पेट्रोल:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में  केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw  से भेंट कर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत भारत के सबसे लंबे रेल सुरंग (देवप्रयाग-जनासू) के सफल ब्रेकथ्रू हेतु शुभकामनाएं दी एवं देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन परियोजना को CRS से स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रदेशवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान  रेल मंत्री से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में प्रयुक्त की जा रही टनल प्रणाली की तर्ज़ पर देहरादून से सहारनपुर को मोहण्ड होते हुए रेलवे से जोड़ने के लिए टनल आधारित रेल लाईन परियोजना की संभाव्यता का परीक्षण कराकर परियोजना को स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

साथ ही ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाईन परियोजना के क्रियान्वयन, टनकपुर (चम्पावत) से नई दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन शुरू करने और टनकपुर-देहरादून रेल की आवृत्ति बढ़ाए जाने का अनुरोध किया। टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करते हुए इस पर होने वाले व्यय का पूर्ण वहन भारत सरकार द्वारा किए जाने एवं ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन की भूमि के समस्त अधिकार राज्य सरकार को हस्तांतरित करने के संबंध में भी माननीय रेल मंत्री जी से आग्रह किया।

इन सभी बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन देने के लिए माननीय केंद्रीय रेल मंत्री  का हृदय से आभार !

 

 

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments