Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडकांग्रेस प्रवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने मंत्री गणेश जोशी पर भ्रष्टाचार के...

कांग्रेस प्रवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने मंत्री गणेश जोशी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र सौंपा, जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर वैधानिक तरीके से ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। पंकज सिंह क्षेत्री ने शपथ पत्र के साथ मंत्री की संपत्ति का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री गणेश जोशी और उनके परिवारजनों ने अकूत संपत्ति अर्जित की है, जिसका सार्वजनिक रूप से खुलासा किया जाना चाहिए। क्षेत्री ने कहा कि इस मामले में सरकार ने अब तक कोई जांच नहीं की है, जो संदेह पैदा करता है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों स्व0 इंदिरा गांधी एवं स्व0 राजीव गांधी की शहादत का भी अपमान किया था जिसको की कांग्रेस के कार्यकर्ता और देश के एक-एक नागरिक कभी भूल नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र की प्रतिलिपि वे देश के राष्ट्रपति,  प्रधानमंत्री,  नेता प्रतिपक्ष लोकसभा एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजकर इस गंभीर मुद्दे को राष्ट्रीय नेतृत्व के भी समक्ष लाएंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती सुजाता पॉल और कांग्रेस नेता मधुसूदन सुंद्रियाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। श्रीमती पॉल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी।

Reported By: indianrevenue

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments