Friday, October 16, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून: दिव्यांगजन एवं बजुर्गों के लिए DM बने मसीहा

देहरादून: दिव्यांगजन एवं बजुर्गों के लिए DM बने मसीहा

कचहरी ,पुलिस का नाम सुनते ही लोगों में एक बार भय उत्पन्न हो जाता है,लोग यही कहते है कि भगवान न करे कि कोर्ट कचहरी और पुलिस का चक्कर काटना पड़े।
जब आम जन का ये हाल है तो विकलांग और बुजुर्ग अपना काम कैसे कराते होंगे।

इन बुजुर्गों और दिव्यांग के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने सारथी वाहन का लोकार्पण किया है जो जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर तैनात है।
इस बारे में जिलाधिकारी ने बताया कि बहुत सारे दिव्यागजन और उम्रदराज लोग आते थे उनको अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए विभिन्न विभाग जाना पड़ता था पहले हम अपनी ट्रांसपोर्ट से भिजवाते थे अब एक वाहन अलग से कर दिए है जिनके माध्यम से वो लोग पुलिस ऑफिस,समाज कल्याण विभाग,सीनियर सिटीजन ऑफिस सहित अन्य विभाग जाना हो तो उनको ये सारथी वाहन उनके गंतव्य तक ले जाएगा और इसके साथ हमारे सिक्योरिटी भी रहेगी जो पूरा सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि यदि इनमें से कोई असमर्थ है तो ये सारथी वाहन उनको उनके घर तक ड्रॉप कर के भी आएगी।
उन्होंने ये भी बताया कि एक दिव्यांग महिला नीता रानी जो बालवाड़ी में बस्तियों के बच्चों को साक्षर कर मुख्यधारा से जोड़ने का पुनीत कार्य कर रही थी उनकी मांग थी कि सेंटर जर्जर अवस्था में है उसके जीर्णोद्धार के लिए उनको कुछ मदद की जाए। उनको भी जांचोपरांत 01 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग किया गया है।

सविन बंसल, जिलाधिकारी देहरादून

 

Reported By: Rajesh Kumar

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments