Wednesday, October 28, 2026
spot_img
Homeगढ़वालचमोलीज्योतिर्मठ में भालू का हमला, गाय को मार डाला; बचाने पहुंचे परिवार...

ज्योतिर्मठ में भालू का हमला, गाय को मार डाला; बचाने पहुंचे परिवार के चार लोग घायल

ज्योतिर्मठ। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ नगर में भालू के हमले से दहशत फैल गई। मंगलवार सुबह सिंहधार वार्ड में एक गोशाला में घुसे भालू ने गाय को मार डाला। गाय को बचाने पहुंचे परिवार के लोगों पर भी भालू ने हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। इनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सिंहधार वार्ड स्थित गोशाला में भालू ने गाय पर हमला कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार के लोग गाय को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन भालू ने उन पर भी हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया

घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल

आबादी वाले क्षेत्र में भालू के गोशाला में घुसने और लोगों पर हमला करने की घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। गाय की मौत और चार लोगों के घायल होने के बाद क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ गई है। लोग नगर क्षेत्र में भालू की आवाजाही को लेकर चिंतित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments