Tuesday, October 6, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडहरिद्वार: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़

हरिद्वार: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़

ब्यूरो: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीन बदमाश मोटरसाइकिल से कलियर की ओर से कोर इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर जा रहे थे कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस अब गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है ताकि उनके आपराधिक इतिहास और संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments