Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून के नथुवावाला में "हेट स्पीच",काली सेना के भूपेश जोशी समेत कई...

देहरादून के नथुवावाला में “हेट स्पीच”,काली सेना के भूपेश जोशी समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

देहरादून,9 फरवरी 2025 indianrevenue news : देहरादून के नथुवावाला क्षेत्र में दो युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की घटना के बाद काली सेना के भूपेश जोशी और उनके साथियों द्वारा हेट स्पीच देने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने भूपेश जोशी, अजय, वैभव पंवार और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्या है मामला ?

3 फरवरी 2025 को नथुवावाला क्षेत्र में दो युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई थी।

इस मामले में रायपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी

और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।

हेट स्पीच का आरोप

आरोप है कि इन युवकों में से एक युवक के दूसरे समुदाय से होने के कारण काली सेना के भूपेश जोशी, उनके साथी अजय, वैभव पंवार और अन्य ने दूसरे समुदाय के खिलाफ नथुवावाला में एक सभा की।

इस सभा में उन्होंने दूसरे समुदाय के लोगों की दुकानों के बैनर/पोस्टर फाड़ दिए

और उनके खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए दोनों समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर उप निरीक्षक संजय रावत द्वारा तहरीर दी गई

जिस के आधार पर भूपेश जोशी, वैभव पंवार, अजय और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इन पर धारा 115(2), 196(1), 299, 324(4), 351(2), 352 बीएनएस के तहत आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है

और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

 

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments