Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडHINDU STUDIES CENTRE : दून विश्वविद्यालय में खुलेगा हिंदू अध्ययन केंद्र, देश...

HINDU STUDIES CENTRE : दून विश्वविद्यालय में खुलेगा हिंदू अध्ययन केंद्र, देश का दूसरा बड़ा केंद्र होगा तैयार

देहरादून (उत्तराखंड): HINDU STUDIES CENTRE भारतीय ज्ञान परंपरा और दर्शन को युवाओं के बीच विस्तार देने की दिशा में दून विश्वविद्यालय में जल्द ही हिंदू अध्ययन केंद्र की स्थापना होने जा रही है. यह केंद्र बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बाद देश का दूसरा बड़ा प्रमुख केंद्र होगा, जहां वेद पुराण भारतीय दर्शन और परंपराओं का विधिवत अध्ययन कराया जाएगा.

Prajwal Revanna : दुष्कर्म मामले में पूर्व सांसद रेवन्ना को आज सुनाई जाएगी सजा

हिंदू अध्ययन केंद्र होगी स्थापना

गौर हो कि जल्द ही देवभूमि उत्तराखंड में भारतीय साहित्य, भारतीय दर्शन और संस्कृति का विस्तार से अध्ययन कराया जाएगा. जिसके लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बाद उत्तराखंड में ये विश्वविद्यालय देश में दूसरा प्रमुख केंद्र होगा. जहां हिंदू परंपराओं और दर्शन का विस्तार से पठन-पाठन होगा.

उत्तराखंड सरकार ने कसी कमर

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सचिवालय में बैठक करते हुए हिंदू अध्ययन केंद्र की स्थापना किए जाने को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए. दरअसल, भारतीय आध्यात्मिक और दार्शनिक परंपराओं को संरक्षित करने इसका विश्लेषण करने और प्रसारित करने के लिए एक प्रभावी मंच तैयार किया जा रहा है. जिसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को हिंदू अध्ययन केंद्र की स्थापना से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप हिंदू अध्ययन केंद्र की स्थापना की जाएगी.

हिंदू परंपराओं और दर्शन को किया जाएगा प्रोत्साहित

इस अध्ययन केंद्र में हिंदू परंपराओं और दर्शन की समझ को प्रोत्साहित किया जाएगा. इस दौरान भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित बहू विषयक शिक्षा प्रदान कर शिक्षार्थियों में नैतिकता विश्लेषणात्मक दृष्टि और सांस्कृतिक समाज भी विकसित की जाएगी. दून विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा. जिसमें छात्र-छात्राओं को तत्व विमर्श, धर्म और कर्म विमर्श, वाद परंपरा, रामायण महाभारत जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बाद दून विश्वविद्यालय देश का दूसरा विश्वविद्यालय होगा जहां पर इस तरह का वृद्ध स्तर पर अध्ययन कराया जाएगा.

सनातन वैदिक संस्कृति से होंगे रूबरू

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने नित्यानंद हिमालय शोध एवं अध्ययन केंद्र और एमएससी अर्बन डेवलपमेंट मैनेजमेंट की प्रगति की भी इस दौरान समीक्षा की. पुराने शोध केंद्र को और अधिक छात्रों के लिए बेहतर बनाने और विश्वविद्यालय को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश विभाग अधिकारियों को दिए हैं. बता दें कि हिंदू अध्ययन केंद्र के माध्यम से छात्र-छात्राएं सनातन वैदिक संस्कृति से रूबरू होंगे. हिंदू अध्ययन केंद्र में स्टूडेंट्स को हिंदू रीति-रिवाज, सनातन परंपरा और वेदों को सरल भाषा में पढ़ने और समझाने मौका मिलेगा.

Kulgam Encounter : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments