Sunday, October 11, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडडोईवाला में अवैध मांस बरामद, दो गिरफ्तार

डोईवाला में अवैध मांस बरामद, दो गिरफ्तार

देहरादून,15 फरवरी 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : डोईवाला पुलिस ने अवैध रूप से भैंस के मांस की बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से 30.50 किलोग्राम मांस, खाल और खुर बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार, जनपद में अवैध मांस की दुकानों, तस्करी और बिक्री पर रोकथाम लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में, डोईवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तेलीवाला गांव में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान, पुलिस ने दो व्यक्तियों को भैंस का मांस बेचते हुए पाया।

दोनों आरोपियों के पास मांस बेचने का कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1 सनव्वर पुत्र मेंहदी हसन, निवासी तेलीवाला, डोईवाला, देहरादून, उम्र 45 वर्ष।

2 नासिर पुत्र अनवर अली, निवासी तेलीवाला, डोईवाला, देहरादून, उम्र 35 वर्ष।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

विवरण पंजीकृत अभियोग
———————-
मु0अ0सं0 36/2025 धारा 325 बीएनएस व 3/11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम

बरामदगी
=============
01-भैंस वंशीय मांस 30.50 Kg
02-खाल, खुर

पुलिस टीम
============
01- व0उ0नि0 शिशुपाल राणा
02- अ0उ0नि0 ईश्वर सैनी
03- का0 लाखन सिंह,
04- का0 ब्रिजेश कुमार,
05- का0 निखिल कुमार,
06- का0 सोविन्दर कुमार,
07- का0 राजू सालार
08- का0 चालक सोहन सिंह

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments