Thursday, October 15, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडIMA POP 2025 : देहरादून आईएमए में आज पासिंग आउट परेड का...

IMA POP 2025 : देहरादून आईएमए में आज पासिंग आउट परेड का आयोजन, कैडेट्स की वर्दी पर सजेंगे सितारे

देहरादून : IMA POP 2025  भारतीय सैन्य अकादमी में ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड करते हुए अकादमी से पास आउट होने वाले युवा कैडेट्स ने अनुशासन और शानदार प्रशिक्षण का उदाहरण पेश किया. इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी ने उनका हौशलाअफजाई की. इस दौरान भारतीय सैन्य अफसर समेत यहां आए तमाम परिजन भी इसके गवाह बने. वहीं अनिल नेहरा को स्वार्ड ऑफ ऑनर मिला.

Ahmedabad Plane Crash : सिविल अस्पताल पहुंचे PM मोदी, थोड़ी देर में करेंगे समीक्षा बैठक

अकादमी के चेटवुड भवन के ठीक सामने परेड करते हुए कैडेट्स ने सबका दिल जीत लिया. इस बार की खास बात ये है कि रिव्यूइंग ऑफिसर में रूप में परेड का निरीक्षण करने वाले मुख्य अतिथि श्रीलंका के सेना प्रमुख रहे, जिन्होंने इसी ऐतिहासिक अकादमी से प्रशिक्षण के बाद कमीशन लिया था. इस बार अकादमी से कुल 419 कैडेट्स पास आउट होकर भारतीय सेना का बतौर हिस्सा बनने जा रहे हैं. इसके अलावा मित्र राष्ट्रों के कैडेट्स भी अपना प्रशिक्षण पूरा कर रहे हैं.

श्रीलंका के सेना प्रमुख का अकादमी में रिव्यूइंग अफसर के रूप में पहुंचना भारत और श्रीलंका के बीच बेहतर संबंधों को भी बयां करता है. हर बार की तरह इस बार भी तमाम परंपराओं को पूरा करते हुए अकादमी में परेड को संपन्न करवाई गई. परेड से पहले श्रीलंका के सेना प्रमुख ने परेड का निरीक्षण किया और इसके ठीक बाद परेड शुरू की गई.

बता दें कि उत्तराखंड के लिए आज का दिन बेहद खास है, आज पासिंग आउट परेड के साथ ही भारतीय सेना को जांबाज सैन्य अधिकारी मिलने जा रहे हैं. आईएमए में पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद 419 जेंटलमैन कैडेट सेना में बतौर अफसर शामिल हुए.

Israel Iran tension : इजरायल के हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments