Sunday, October 11, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडअन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 1 मार्च से ऋषिकेश में

अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 1 मार्च से ऋषिकेश में

देहरादून,26 फरवरी 2025 indianrevenue news : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग द्वारा 1 मार्च से 7 मार्च तक ऋषिकेश में  International Yoga Festival का आयोजन किया जा रहा है।

Garhwal Mandal Vikas Nigam के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिष्ठित योग महोत्सव गंगा रिसोर्ट, ऋषिकेश में आयोजित होगा,

जिसका उद्घाटन 1 मार्च को Chief Minister Pushkar Singh Dhami  द्वारा किया जाएगा।

इस आयोजन में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त योगाचार्य, साधकों और प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों और ध्यान विधियों का अभ्यास कराएंगे।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सत्रों में योग प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, की प्रस्तुतियां होंगी तथा आध्यात्मिक संतों के प्रवचन भी होंगे।

उत्तराखंड की पूरी दुनिया में योग और अध्यात्म की भूमि के रूप में पहचान हैं।

ऋषिकेश न केवल योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी है,

बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक भी है।

अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव से पूरी दुनिया को भारत की इस प्राचीन विधा का लाभ मिल सकेगा।

मैं सभी योग प्रेमियों और साधकों से इस महोत्सव में भाग लेने का आह्वान करता हूँ।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आध्यात्मिक जगत की प्रतिष्ठित हस्तियाँ भी अपने विचार साझा करेंगी,

जिससे प्रतिभागियों को गहरी आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments