Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडमैक्स अस्पताल देहरादून ने जन्म से बधिर 2.8 वर्षीय बच्चे को दी...

मैक्स अस्पताल देहरादून ने जन्म से बधिर 2.8 वर्षीय बच्चे को दी सुनने की अनमोल सौगात

देहरादून,27 फरवरी 2025 indianrevenue news : मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल देहरादून के डॉक्टरों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए

2.8 साल के एक बच्चे को सुनने की क्षमता प्रदान की है, जो जन्म से ही बधिर था।

डॉक्टरों ने बच्चे पर सफलतापूर्वक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी की।

यह जटिल सर्जरी डॉ. इरम खान, कंसल्टेंट – ईएनटी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, देहरादून के नेतृत्व में की गई।

डॉ. इरम खान ने बताया कि बच्चे के कान में जन्मजात विकृति थी, जिससे वह सुन नहीं पाता था।

उन्होंने कहा कि कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी आदर्श रूप से 5 वर्ष की उम्र से पहले कर लेनी चाहिए, क्योंकि इसी उम्र तक सुनने की क्षमता विकसित होती है।

इसलिए समय रहते यह सर्जरी करना आवश्यक था।

डॉक्टर इरम खान ने बताया कि सर्जरी के बाद, बच्चे ने स्पीच थेरेपी और ऑडिटरी ट्रेनिंग ली,

जिससे वह नए ऑडिटरी डिवाइस को अपनाने, ध्वनियों को पहचानने और भाषा विकास में सक्षम हो सका।

यह सर्जरी मरीजों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, उन्हें संवाद करने और समाज से जुड़ने में मदद करती है।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, देहरादून के डॉक्टरों की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से किसी भी बीमारी का इलाज संभव है।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments