Friday, October 16, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडमंत्री गणेश जोशी ने विवेकाधीन कोष से जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के...

मंत्री गणेश जोशी ने विवेकाधीन कोष से जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए

क्राइम पेट्रोल: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आर्थिक सहायता चेक वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंदों को पांच-पांच हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। यह सहायता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी द्वारा स्वीकृत विवेकाधीन कोष के तहत प्रदान की गई। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का आभार व्यक्त किया और उनके सहयोग को सराहा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करना हमारी प्राथमिकता है, और इसी उद्देश्य से जरूरतमंदों को यह सहायता प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के कमजोर तबकों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

 

इन लाभार्थियों को मिला आर्थिक सहायता चेक – दीपक सिंह, शारदा देवी, वर्षा, शिवानी, पूनम, सुमन देवी, आकांक्षा चीनाली, रजनी देवी, सरिता, प्रमोद कुमार, उमा गुरुंग, विमला देवी, अनूप कुमार, कौशल्या देवी, शीतल, शेफाली, बसंती, सपना आदि लोगों को आर्थिक सहायता के चेक सौंपे गए।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments