Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडमसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का डोईवाला में बड़ा एक्शन,अनाधिकृत प्लाटिंग ध्वस्त

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का डोईवाला में बड़ा एक्शन,अनाधिकृत प्लाटिंग ध्वस्त

देहरादून,22 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज) : आज,मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने डोईवाला के खैरी गांव में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया.

प्राधिकरण की टीम ने गांव में बड़े पैमाने पर हो रही अनाधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ बुलडोजर चलाया.

और अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया.

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की एक टीम आज डोईवाला के खैरी गांव पहुंची.

इस टीम का नेतृत्व प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा था और इसमें इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी भी शामिल थे.

टीम ने दिलबर सिंह नेगी और रघुवीर द्वारा लगभग 35 से 40 बीघा भूमि पर की जा रही अनाधिकृत प्लाटिंग को चिन्हित किया था.

बताया जा रहा है कि इन व्यक्तियों द्वारा बिना प्राधिकरण की अनुमति के कृषि भूमि पर अवैध रूप से प्लॉट काटे जा रहे थे.

इस अनाधिकृत प्लाटिंग से सरकारी नियमों का उल्लंघन हो रहा था

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचते ही कार्रवाई शुरू कर दी.

भारी मशीनों की मदद से अनाधिकृत रूप से बनाई गई सड़कों, चारदीवारियों और अन्य ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया.

इस दौरान, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा.

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के असिस्टेंट इंजीनियर प्रमोद कुमार मेहरा, जूनियर इंजीनियर स्वामी और सुपरवाइजर अमर लाल भट्ट स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और उन्होंने पूरी कार्रवाई का निरीक्षण किया.

अधिकारियों ने बताया कि अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी..

और किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इस तरह की कार्रवाई से भू-माफियाओं पर लगाम लगेगी और क्षेत्र का विकास योजनाबद्ध तरीके से हो सकेगा.

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अनाधिकृत निर्माण और प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments