Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडनेहरू युवा केंद्र द्वारा डोईवाला में नशा विरोधी कार्यशाला का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र द्वारा डोईवाला में नशा विरोधी कार्यशाला का आयोजन

देहरादून,17 मार्च 2025 indianrevenue news : नेहरू युवा केंद्र देहरादून द्वारा सोमवार को सॉफ्ट्रॉनिक्स सोशल वेलफेयर सोसाइटी डोईवाला में “नशीली दवाओं की लत और मादक द्रव्यों का सेवन” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता अभिनव शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

“नशे की लत युवाओं के लिए बड़ा खतरा”

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए चिंता व्यक्त की कि आज के समय में युवा पीढ़ी तेजी से नशे की ओर बढ़ रही है.

उन्होंने कहा, “यह ऐसा नशा है जिसे व्यक्ति एक बार सेवन करने के बाद जल्दी से छोड़ नहीं पाता.

दुखद है कि आज हम छोटे-छोटे बच्चों को इस नशे की लत में पड़ता हुआ देख रहे हैं

और अब केवल लड़के ही नहीं, लड़कियां भी इस नशे की आदी हो रही हैं.”

“नशा तलवार से भी घातक”

उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता अभिनव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “आप किसी को तलवार से मारोगे तो इतना असर नहीं करेगा जितना कि किसी को नशे का आदी बना दोगे.

नशा तलवार से भी ज्यादा घातक हमला करता है।”

उन्होंने बताया कि घर में अगर कोई एक व्यक्ति नशे का आदी हो जाए तो वह पूरे परिवार को तबाह कर देता है.

शर्मा ने आगे चेतावनी दी, “आज बाजार में नए-नए प्रकार के नशीले पदार्थ आ गए हैं जो व्यक्ति के शरीर को खोखला कर देते हैं,

दिमाग को सुन्न कर देते हैं.

इससे व्यक्ति सोचने-समझने की शक्ति खो देता है और चोरी, डकैती, हत्या जैसे अपराध भी कर बैठता है।”

“नशामुक्त भारत का संकल्प”

नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक आसिफ हसन ने कार्यशाला में अपना संदेश देते हुए कहा, “हमारा एक नारा है – विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र.

हम लगातार युवाओं के बीच जाकर यह संदेश दे रहे हैं।”

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे के आदी लोगों को समझाने का कार्य करें, जिससे वे अपना आने वाला जीवन अच्छे से जी सकें.

कार्यशाला में एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने भी युवाओं को नशे से दूर रहकर रक्तदान करने की अपील की.

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में नरेंद्र सिंह नेगी, अभिनव शर्मा, हरविंदर सिंह, जितेन्द्र रतूड़ी, साकिर हुसैन, पूर्व सैनिक जमील अहमद, आसिफ हसन, शहदाब हसन, वैशाली सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments