Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडराजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों के लिए नई व्यवस्थाएँ की लागू

राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों के लिए नई व्यवस्थाएँ की लागू

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय उद्यान चौबटिया में पर्यटकों की सुविधाओं को सुधारने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री के निर्देशों के तहत उद्यान अब प्रतिदिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक खुला रहेगा और पर्यटकों के लिए कई नई व्यवस्थाएँ की गई हैं।

उद्यान में सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रातः 6 बजे से रात्रि 7 बजे तक चौकीदार तैनात किया जाएगा, और अतिरिक्त पार्किंग सुविधा भी प्रदान की गई है। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए ट्यूलिप गार्डन तक वाहन की आवाजाही की अनुमति दी गई है। गाइडों को पर्यटकों को निर्धारित मार्गों से भ्रमण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और समय-समय पर उच्च अधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमने सुरक्षा, पार्किंग और वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजन के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की हैं, ताकि हर कोई इस प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सके। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भविष्य में भी राजकीय उद्यान के विकास और पर्यटकों के लिए सुविधाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

Reported By: indianrevenue

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments