Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में उड़ान योजना के तहत नई हेली सेवाओं का शुभारंभ

उत्तराखंड में उड़ान योजना के तहत नई हेली सेवाओं का शुभारंभ

ब्यूरो: मुख्यमंत्री ने “उड़ान” योजना के तहत उत्तराखंड में चार नई हेली सेवाओं की शुरुआत की। इन सेवाओं से राज्य में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल, मसूरी और हल्द्वानी के बीच हेली सेवाओं की शुरुआत हुई है, जिससे इन क्षेत्रों में पहुंचना अब पहले से कहीं अधिक सुगम होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़क मार्ग से इन स्थानों तक पहुंचने में 8-10 घंटे लगते थे, जबकि अब हेली सेवा से यह यात्रा केवल 1 घंटे में पूरी होगी।

हेली सेवा के माध्यम से इन क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहरों का आनंद पर्यटक आसानी से ले सकेंगे। हेली सेवाओं के शुरू होने से इमरजेंसी स्थितियों में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 18 हेलीपोर्ट्स का विकास किया जा रहा है और अब तक 12 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएं सफलतापूर्वक प्रारंभ की जा चुकी हैं।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने हेली सेवाओं के शुभारंभ पर यात्रियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। यह सेवा सप्ताह में सातों दिन संचालित होगी, जिसमें देहरादून-मसूरी हेली सेवा प्रतिदिन एक उड़ान भरेगी, जबकि अन्य सेवाएं दिन में दो बार संचालित होंगी।

किराया विवरण
01 – देहरादून – नैनीताल
किराया – 4500 प्रति यात्री
देहरादून से उड़ान- सुबह 8.15, दोपहर- 02.25 बजे
नैनीताल से उड़ान- सुबह 9.10, दोपहर- 03.20 बजे

02 – देहरादून – बागेश्वर
किराया – 4000 प्रति यात्री
देहरादून से उड़ान- सुबह 10.20, दोपहर- 12.30 बजे
बागेश्वर से उड़ान- सुबह 11.10, दोपहर- 01.20 बजे

03 – हल्द्वानी – बागेश्वर
किराया – 3500 प्रति यात्री
हल्द्वानी से उड़ान- सुबह 08.30, दोपहर- 02.45 बजे
बागेश्वर से उड़ान- सुबह 09.00, दोपहर- 03.00 बजे

04 – देहरादून – मसूरी
किराया – 2578 प्रति यात्री

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments