Sunday, October 11, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडनैनी झील में बोटिंग करने वाले शौकीनों को अब देना होगा आधार...

नैनी झील में बोटिंग करने वाले शौकीनों को अब देना होगा आधार कार्ड

अब नैनीताल की नैनीझील में बोटिंग करने वाले शौकीनों को टिकट लेते समय अपना आधार कार्ड तो देना ही होगा उनको एक अंडरटेकिंग फॉर्म भी भरना होगा जिसमें अपनी जानकारी भी देनी होगी तभी वो नौकायन का लुत्फ उठा सकेंगे।
नगर पालिका ने सभी बोट स्टैंड को एक नोटिस जारी कर पर्यटकों को टिकिट देते समय आधारकार्ड की फोटो लेने व नियमों का पालन कराने के निर्देश दिया है।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी दीपक गोस्वामी ने बताया कि सभी स्टैंड संचालकों को नोटिस जारी कर नियमों का पालन करवाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा अब नौकायन का टिकट देने से पहले अब होटलों की तरह ही पर्यटकों से बोट स्टैंड में उनका आधार कार्ड मांगा जाएगा। ताकि बोटिंग कर रहे पर्यटकों की जानकारी भी उनको मिल सके।

देखे वीडियो:

 

दीपक गोस्वामी, E O नगर पालिका
नैनीताल

 

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व शाम को मल्लीताल क्षेत्र में पैडल बोट में बैठे पर्यटकों का झील के बीच नहाने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जो शहर में आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
इसी बात को ले कर नगर पालिका ने ऐसा कदम उठाया है क्यों कि बोटिंग करते समय सेफ्टी जैकेट सुरक्षा के दृष्टि से पहनना अनिवार्य होता है।
क्यों कि किसी प्रकार की अनहोनी होने पर सुरक्षित बचा जा सके।
इस बारे में सचिव नाव चालक संघ नैन सिंह चौहान का भी कहना है कि बोटिंग के समय सेफ्टी जैकेट पहनना बहुत ही जरूरी है।

देखे वीडियो:

 

 

नैन सिंह चौहान,सचिव नाव चालक संघ

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments