Thursday, October 15, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडRudrapur Petrol Adulteration : रुद्रपुर में पेट्रोल भरवाते ही अचानक बंद हुए...

Rudrapur Petrol Adulteration : रुद्रपुर में पेट्रोल भरवाते ही अचानक बंद हुए दर्जनों वाहन, उपभोक्ताओं का हंगामा

रुद्रपुर: Rudrapur Petrol Adulteration उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर में एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल भरवाने के बाद दर्जनों वाहन कुछ ही दूरी पर जाकर अचानक बंद हो गए. नाराज उपभोक्ताओं ने पेट्रोल में मिलावट और अत्यधिक इथेनॉल होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.

Uttarakhand Minority Education Act : उत्तराखंड में आज से अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम लागू, मदरसा बोर्ड खत्म

पेट्रोल भरवाने के बाद गाड़ियों का चलना हुआ बंद

मौके पर कुछ बाइकों से निकाले गए पेट्रोल का रंग अलग-अलग दिखाई देने का दावा किया गया. बढ़ते विवाद के बीच पेट्रोल पंप प्रबंधन ने प्रभावित उपभोक्ताओं को निकाले गए पेट्रोल की राशि वापस कर दी. इस पूरे मामले ने ईंधन की गुणवत्ता और उसकी जांच व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

वाहन चालकों ने लगाया पेट्रोल में मिलावट का आरोप

उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. पेट्रोल भरवाने के बाद दर्जनों वाहन कुछ ही दूरी पर जाकर अचानक बंद हो गए. इससे नाराज वाहन चालक बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया. उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल में अत्यधिक इथेनॉल या किसी अन्य तरल की मिलावट की गई है, जिसके कारण उनके वाहन खराब हो गए.

पेट्रोल पंप पर किया विरोध प्रदर्शन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई वाहन चालक पेट्रोल भरवाकर पेट्रोल पंप से निकले ही थे कि उनकी गाड़ियां रास्ते में बंद होने लगीं. एक-दो नहीं बल्कि लगातार कई वाहनों में एक जैसी समस्या आने से लोगों को संदेह हुआ कि दिक्कत पेट्रोल की गुणवत्ता में है. इसके बाद प्रभावित वाहन चालक वापस पेट्रोल पंप पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई.

पेट्रोल पंप प्रबंधन ने नहीं माना मिलावट है

विरोध बढ़ने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से बातचीत की. इस दौरान कर्मचारियों की ओर से बताया गया कि पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा अधिक होने के कारण कुछ वाहनों में दिक्कत आ सकती है. हालांकि उन्होंने मिलावट की बात स्वीकार नहीं की, लेकिन प्रभावित उपभोक्ताओं की बाइकों से निकाले गए पेट्रोल की पूरी राशि वापस कर दी. इसके बाद कुछ देर में मामला शांत हुआ.

Rajya Sabha : राज्यसभा में बढ़ी NDA की ताकत, 141 सदस्यों के साथ बहुमत के करीब

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments