Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडनदी-नालों में गंदगी फैलाने वाले डोईवाला और नेहरू कॉलोनी के 6 लोगों...

नदी-नालों में गंदगी फैलाने वाले डोईवाला और नेहरू कॉलोनी के 6 लोगों पर पुलिस कार्रवाई

देहरादून,22 अप्रैल 2025 indianrevenue news : दून पुलिस ने नदियों और अन्य जल स्रोतों के किनारे गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा अभियान शुरू कर दिया है.

उच्च न्यायालय, उत्तराखंड के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस ने डोईवाला और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई की है.

छह गंदगी फैलाने वाले धरे गये, दर्ज हुए मामले:

पुलिस ने इस अभियान के तहत डोईवाला और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में नदी-नालों व जल स्त्रोतों में गंदगी फैलाने वाले छह व्यक्तियों के खिलाफ अलग-अलग चार अभियोग दर्ज किए हैं.

यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के उन निर्देशों के अनुपालन में की गई है,

जिनमें प्राकृतिक जल स्रोतों में गंदगी डालने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने

और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को इस बारे में जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के आदेश दिए गए हैं

लाउडस्पीकर से किया जागरूक, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार, सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया.

इस दौरान, नदी-नालों एवं जल स्त्रोतों के पास रहने वाले लोगों को लाउडस्पीकर और गोष्ठियों के माध्यम से कूड़ा-कचरा न डालने और जल स्त्रोतों को स्वच्छ रखने के संबंध में जागरूक किया गया.

साथ ही, नदी-नालों व जल स्त्रोतों में कूड़ा-कचरा फेंकते या गंदगी फैलाते हुए पाए जाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.

उच्च न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है.

इसी क्रम में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

ताकि नदियों और अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखी जा सके.

दर्ज मामलों का विवरण:

कोतवाली डोईवाला:

मु.अ.सं. 103/25 धारा 279 बीएनएस बनाम आनन्द प्रकाश और मनोज
मु.अ.सं. 104/25 धारा 279 बीएनएस बनाम सुरेन्द्र राजपूत

थाना नेहरू कॉलोनी:

मु.अ.सं. 150/25 धारा 279 बीएनएस बनाम एहसान अली
मु.अ.सं. 151/25 धारा 279 बीएनएस बनाम अजय सोनकर और करण सिंह नेगी
दून पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments