Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडपहलगाम आतंकी हमले के विरोध में डोईवाला में प्रदर्शन, कांग्रेस ने की...

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में डोईवाला में प्रदर्शन, कांग्रेस ने की निंदा

देहरादून ,23 अप्रैल 2025 indianrevenue news : आज, डोईवाला के नागल बुलंदावाला में कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया.

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया.

नागल बुलंदावाला चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए.

प्रदर्शनकारियों ने पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की.

उन्होंने “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाकर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की.

इस अवसर पर कांग्रेस नेता गौरव सिंह गिन्नी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला भी दहन किया.

पुतला दहन करते हुए उन्होंने आतंकवाद को जड़ से खत्म करने और सीमा पार से होने वाली आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने की मांग की.

कांग्रेस नेता गौरव सिंह गिन्नी ने इस आतंकी हमले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह मानवता के दुश्मनों की घिनौनी हरकत है.

उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने वाले ऐसे कायरतापूर्ण कृत्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने सरकार से इस हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जम्मू कश्मीर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रफल सिंह, पूर्व प्रधान सुनील दत्त, पूर्व प्रधान वीरेंद्र थापा, बसंत थापा, प्रकाश पंत, राकेश कुमार, अवतार सिंह, विनीत थापा, माधव सिंह जाला, अजय कुमार, कमान बोरा, सुमित थापा, अशोक जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की और पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments