Thursday, October 15, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंड'भागीरथों पुनः उठो' गीत का विमोचन, राष्ट्रीय गीत नाटिका प्रतियोगिता का शुभारंभ

‘भागीरथों पुनः उठो’ गीत का विमोचन, राष्ट्रीय गीत नाटिका प्रतियोगिता का शुभारंभ

उत्तराखंड के शीतलाखेत मॉडल से प्रेरित एवं महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म् “फॉयर वॉरियरर्स ” का गीत ‘भागीरथों पुनः उठो’ का विमोचन शारदा पीठाधीश्वर जगद्‌गुरू शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम जी महाराज द्वारा किया गया।

इसी के साथ ही ‘भागीरथों पुनः उठो’ पर आधारित ‘राष्ट्रीय गीत नाटिका प्रतियोगिता’ का भी शुभारंभ किया गया।
गीत ‘भागीरथों पुनः उठो’फिल्म ‘फॉयर वारियर्स’ से ‘फॉयर वारियर्स’ वनों को आग से बचाने के संधर्ष पर आधारित हिंदी फीचर फिल्म है। फिल्म जून माह में पैन इंडिया रिलीज की जायेगी। ये विश्व की पहली फिल्म है जो फॉरेस्ट फायर और उससे जंगलों को बचाने की कहानी पर आधारित है।

इस फिल्म में दो गीत हैं। टाइटल सांग ‘नैनीताल’ को कैलाश खेर ने अपनी आवाज से सजाया है और ‘भागीरथों पुनः उठो’ इस गीत को आवाज दी है टी आर बीजू लाल (आई एफ एस) ने।

गीत ‘भागीरथों पुनः उठो’ अपनी तरह का विश्व का पहला ऐसा फिल्मी गीत है जो जंगलों को आग से बचाने के लिए आगे आने का आह्वान कर रहा है।

 

प्रेरणा देते इस गीत से देश के युवाओं को जोड़ने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक स्कूल और कॉलेज से एक-एक टीम प्रतिभाग करेगी। प्रत्येक टीम इस गीत पर आधारित एक गीत नाटिका तैयार करेगी। पांच सर्वश्रेष्ट गीत नाटिकाओं को ‘पर्यावरण योद्धा भगीरथ ट्राफी’ के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यक्रम में नकद पुरूस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

गीत नाटिका में सूत्रधार के रूप में विश्वप्रसिद्ध वॉयस ओवर आर्टिस्ट हरीश भिमानी की आवाज है। कालजयी धारावाहिक महाभारत में ‘मैं समय हुँ’ के रूप उनकी आवाज को आज भी हर कोई याद करता है।

भागीरथों पुनः उठो’ गीत मत्स्य पुराण के श्लोक से ‘दशकूप समा वापी…’ से प्रारम्भ होता है। टी आर बीजू लाल (आई एफ एस) ने इस अर्न्तराष्ट्रीय गीत में अपनी आवाज देकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जन-जन से सहभागिता की अपील की है।

 

गीत लिखा है रितुराज ने। संगीत दिया है मन चौहान ने। गीत का निर्देशन किया है महेश भट्ट ने। संपादन आयुष्मान भट्ट ने किया है। फिल्मांकन व्यवस्थापक हैं संजय मैठाणी। गीत का फिल्मांकन कुमांउ क्षेत्र में नैनीताल की धाटियों में किया गया।

फिल्म फायर वॉरियर्स के निर्माता स्टार फॉर्च्न मूवीज हैं एवं निर्माण रियलिटी फिल्मस् द्वारा किया गया है।

 

 

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments