Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडडोईवाला कोतवाली के पुलिसकर्मियों पर हमला करने के सात आरोपी गिरफ्तार

डोईवाला कोतवाली के पुलिसकर्मियों पर हमला करने के सात आरोपी गिरफ्तार

देहरादून,16 अप्रैल 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज़ ) : देहरादून पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सात ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

जिन्होंने कथित तौर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डाली थी.

यह घटना डोईवाला क्षेत्र में एक जागरण के दौरान हुई,

जब पुलिसकर्मी तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर मौके पर पहुंचे थे

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

प्रथम शिकायत:

दिनांक 14 अप्रैल, 2025 की देर रात, हर्रावाला चौकी पर तैनात कांस्टेबल आशीष राठी और कांस्टेबल मंजीत कुमार रात्रि गश्त पर थे.

लगभग 12:02 बजे, प्रशांत कोठियाल नामक एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर माता मंदिर हर्रावाला में चल रहे एक जागरण में अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायत की

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पांच दिन की बच्ची है

और तेज आवाज के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है

सूचना मिलते ही दोनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने डीजे मालिक विपुल से बात कर आवाज कम कराई

और उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया ताकि दोबारा आवाज तेज होने पर संपर्क किया जा सके

दूसरी शिकायत और पुलिसकर्मियों पर हमला:

लगभग 12:30 बजे, प्रशांत कोठियाल ने दोबारा पुलिस को फोन कर बताया

कि जागरण में फिर से डीजे की आवाज तेज कर दी गई है

इस पर कांस्टेबल आशीष राठी और कांस्टेबल मंजीत सिंह एक बार फिर मौके पर पहुंचे

वहां उन्होंने डीजे चला रहे गोलू, सागर और निक्कू को डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुसार करने को कहा

आरोप है कि इसी बात को लेकर इन व्यक्तियों ने पुलिसकर्मियों से बहस करना शुरू कर दिया

इसके बाद, जागरण समिति के सदस्य अनिल, सौरव, अंकित पासवान, विनय पासवान और अन्य अज्ञात पुरुषों व महिलाओं के साथ मिलकर उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की

उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई

पुलिसकर्मी घायल और संपत्ति को नुकसान:

शिकायत में कांस्टेबल आशीष राठी ने बताया कि जब वह अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बना रहे थे,

तो उनका फोन गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया

हाथापाई के दौरान उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई

उन्होंने आरोप लगाया कि सभी व्यक्तियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की

और उनमें से किसी ने अज्ञात वस्तु से उनके सिर पर वार कर दिया,

जिससे उनके सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा

चोट के कारण उन्हें काफी दर्द हो रहा था,

जिसके चलते उन्हें अस्पताल जाना पड़ा और उन्होंने अपना मेडिकल कराया

डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी

प्राथमिकी दर्ज और आरोपियों की गिरफ्तारी:

इस घटना के संबंध में कांस्टेबल आशीष राठी ने कोतवाली डोईवाला में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई

उनकी शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0: 96/2025 धारा: 191(2)/132/121(1)/126(2)/ 223(बी) /351(3) /352/324(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए

जिसके अनुपालन में तत्काल थाना डोईवाला पर पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास और संभावित ठिकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया और मुखबिरों से जानकारी जुटाई

प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 16 अप्रैल, 2025 को घटना में शामिल सात अभियुक्तों –

1. अनिल कुमार, 2. निखिल कुमार उर्फ निक्कू, 3. सागर, 4. साहिल वर्मा उर्फ गोलू, 5. विनय पासवान, 6. अंकित पासवान, 7. सौरभ – को दिल्ली फार्म हर्रावाला से गिरफ्तार कर लिया गया

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- अनिल कुमार पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी हर्रावाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून उम्र 47 वर्ष

2- निखिल कुमार उर्फ निक्कू पुत्र प्रेम सिंह निवासी बृजलोक क़ॉलोनी, बालावाला थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष

3- सागर पुत्र स्व0श्री राजकुमार निवासी चौधरी फार्म आर्दश कॉलोनी नकरौन्दा, कोतवाली डोईवाला, देहरादून उम्र 26 वर्ष

4- साहिल वर्मा उर्फ गोलू पुत्र विमल वर्मा निवासी नयागांव मियांवाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र 19 वर्ष

5- विनय पासवान पुत्र स्व0 श्री जयलाल निवासी ले0न0 2 सिद्धपुरम् कॉलोनी हर्रावाला कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 33 वर्ष

6- अंकित पासवान पुत्र सुरेश कुमार निवासी काली मन्दिर के पास हर्रावाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र 31 वर्ष

7- सौरभ पुत्र रोशनलाल निवासी काली मन्दिर के पास हर्रावाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र 27 वर्ष

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments