Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडस्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स में जीता स्वर्ण...

स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में चल रहे पांचवें चरण के खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स में उत्तराखंड की स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसकी सूचना मिलते ही उत्तराखंड में खुशी की लहर व्याप्त है।
पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के गूंजी गांव की बेटी स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने स्वर्ण पदक हासिल कर उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है।

गुलमर्ग में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेजबान जम्मू कश्मीर सहित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक,लद्दाख,महाराष्ट्र, भारतीय सेना, आईटीबीपी,सहित अन्य राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही है।
रविवार को हुए इवेंट्स में ही उत्तराखंड राज्य के लिए वादिये कश्मीर से अच्छी खबर आई है। दरअसल, आज सुबह सबसे पहले हुए स्की पर्वतारोहण इवेंट में महिला वर्ग में उत्तराखंड की अंतराष्ट्रीय स्की माउंटेनियर एथलीट स्नो गर्ल के नाम से मशहूर मेनका गुंज्याल ने एक बार फिर से गुलमर्ग की बर्फीली वादियों में पहाड़ का लोहा मनवाते हुए स्प्रिंट स्पर्धा का महिला वर्ग का गोल्ड मेडल जीतकर जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

आज पहले दिन उत्तराखंड के नाम एक स्वर्ण पदक आने के कारण अन्य एथलीटों से भी तमगे की बड़ी उम्मीदें है।
एडवेंचर एसोसिएशन ऑफ जोशीमठ के अध्यक्ष और अंतराष्ट्रीय स्कियर विवेक पंवार ने भी सीमांत पहाड़ नेशनल विंटर गेम्स में प्रतिभाग कर रही प्रतिभाओं से उत्तराखंड को बहुत उम्मीदें है।
स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर नई उम्मीदें जगा दी है।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाने वाली मेनका गुंज्याल की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड में खुशी का माहौल है।
इससे पूर्व भी स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर चुकी है।

खासतौर पर पिथौरागढ़ जनपद के लिए यहां एक बड़ी उपलब्धि है।
सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया के निदेशक जगत मर्तोलिया का कहना है कि स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने धारचूला तथा मुनस्यारी विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में भाग लिया था। मेनका आज भी अपनी माटी से जुड़ी हुई है। यह प्रेरणा अन्य प्रतिभाओं को भी लेनी चाहिए।

 

Reported By: indianrevenue

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments