Tuesday, October 6, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडसैन्यधाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सचिवालय में निर्माणाधीन सैन्य धाम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों को पूरी गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जून माह में हर हाल में सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। मंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया और समयबद्धता के साथ कार्यों को संपन्न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहा सैन्य धाम सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि देशभर के स्मारकों का गहन अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का डिजाइन और निर्माण कार्य किया जा रहा है। बैठक में सैन्य धाम परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम राज्य के शहीद सैनिकों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

विदित हो कि प्रदेश भर के 1734 शहीदों के आंगन की मिट्टी और गंगा-यमुना सहित अनेक पवित्र नदियों के जल का उपयोग सैन्य धाम के निर्माण में किया गया है।

 

Reported By: indianrevenue

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments