Sunday, October 11, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडबहुप्रतीक्षित सोलानी पुल का 38 करोड़ रुपए से होगा निर्माण

बहुप्रतीक्षित सोलानी पुल का 38 करोड़ रुपए से होगा निर्माण

ब्यूरो: रुड़की में बहुप्रतीक्षित सोलानी पुल के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है।
केंद्र सरकार ने सीआरएफ के तहत लगभग 38 करोड़ रुपए का बजट पुल के निर्माण के लिए स्वीकृत कर दिया है।
रूड़की नगरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित सोलानी नदी पर अब नए पुल का निर्माण शुरू हो जायेगा।

केंद्र सरकार से पुल के लिए अड़तीस करोड़ रुपए का बजट पास हुआ है। इस बारे में आज विधायक प्रदीप बत्रा और लोक निर्माण विभाग अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया।
गौर तलब है कि दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर बने सोलानी नदी के पुल को करीब दो वर्ष पूर्व भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिस कारण स्कूल एवं रोडवेज की बसों को काफी घूमकर सफर तय करना पड़ता था। वहीं इस पुल के निर्माण की मांग लोगों द्वारा उठाई जा रही थी।
अब इस पुल निर्माण को केंद्र से हरी झंडी मिल गई है।

विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि अड़तीस करोड़ की लागत से अधिक का बजट पुल के लिए पास हुआ है।
पुल के बराबर नए पुल का निर्माण मई 2025 तक शुरू हो जायेगा जिसकी चौड़ाई करीब सात मीटर होगी और इससे अलग दोनों किनारों पर डेढ़ डेढ़ मीटर चौड़े फुटपाथ भी बनेंगे। पुल निर्माण कार्य का विधायक प्रदीप बत्रा,लोक निर्माण विभाग अधिशासी अधिकारी विपुल सैनी समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

देखे वीडियो:

 

 

 

प्रदीप बत्रा (विधायक रूड़की)

 

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments