Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंड"नकली सोने का असली सच",ठगों ने ऋषिकेश के बैंक को लगाया 11...

“नकली सोने का असली सच”,ठगों ने ऋषिकेश के बैंक को लगाया 11 लाख का चूना

देहरादून,14 फरवरी 2025 indianrevenue news : एक बड़ी कार्रवाई में देहरादून पुलिस ने नकली सोने से बैंक को चूना लगाने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

यह मामला ICICI बैंक की ऋषिकेश शाखा का है,

जहाँ अभियुक्तों ने नकली गहनों के बदले लाखों रुपये का लोन हासिल करने का प्रयास किया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र (भगवान सिंह के पुत्र) और संतोष जनक (विजेन्द्र सिंह के पुत्र) के रूप में हुई है।

दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक के गोल्ड लोन एक्सपर्ट हिमांशु रस्तोगी ने जाँच के दौरान गहनों को नकली पाया।

चौंकाने वाला तथ्य यह है कि इन अपराधियों ने पहले भी इसी बैंक को अपना शिकार बनाया था।

सुरेन्द्र ने ₹3,36,000 और संतोष जनक ने ₹8,03,175 का लोन पहले ही नकली गहनों के जरिए हासिल कर लिया था।

पूछताछ में एक दिलचस्प खुलासा हुआ कि संतोष जनक आगरा में गाइड का काम करता था,

जहाँ उसकी मुलाकात राजेंद्र नामक एक लेबर से हुई।

इस जोड़ी ने मिलकर यह धोखाधड़ी का खेल रचा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में अभियुक्तों से नकली ज्वैलरी भी बरामद की गई है,

जिसमें दो कंगन, एक जोड़ी झुमकी और एक ब्रेसलेट शामिल हैं।

पुलिस अब इन अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जाँच कर रही है

और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है

कि क्या इन्होंने अन्य बैंकों को भी अपना निशाना बनाया है।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
(1)- अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र भगवान सिह, निवासी विनोद विहार कालोनी छिद्दरवाला देहरादून, स्थायी पता-ग्राम बजेरा थाना बरसाना जिला मथुरा उ0प्र0, उम्र 21 वर्ष

(2) – अभियुक्त सन्तोष जनक पुत्र विजेन्द्र सिह, निवासी फरह वार्ड 1, शाही सराय फतेहा मथुरा उ0प्र0, उम्र 31 वर्ष,

अभियुक्तों से बरामदगी

(1)- अभियुक्तो के कब्जे से 02 कंगन, 01 जोडी झुमकी, 01 ब्रेसलेट नकली सोने का बरामद

पुलिस टीम

1- उ0नि0 बिनेश कुमार
2-हे0कानि0 कमल जोशी(SOG)
3-कानि0 मनोज कुमार (SOG)
4-कानि0 सोनी कुमार (SOG)
5-कानि0 अंशुल कुमार

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments